IPS बलदेव सिंह पर लगे गंभीर आरोप, प्लास से तोड़े आरोपियों के दांत..प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

IPS Officer Broke Teeth: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। 10 युवकों ने आरोप लगाया है कि एएसपी बलदेव सिंह के आदेश पर उनके दांत प्‍लास से निकाले गए, जबकि 2 पुरुषों ने कहा कि उनके अंडकोष कुचल दिए गए। इस संबंध में स्‍थानीय कलेक्‍टर को शिकायत दी गई थी, आरोप लगने के बाद आईपीएस को उनके कार्य से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें अनिवार्य प्रतीक्षा पर रखा गया है। इस पूरे मामले में तिरुनेलवेली के जिलाधिकारी के.पी. कार्तिकेयन ने कार्रवाई करते हुए आईपीएस अधिकारी बलदेव सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पूरे मामले में जिलाधिकारी कार्तिकेयन ने उपसंभागीय मजिस्ट्रेट द्वारा जांच के आदेश दिए हैं। ये आदेश तमिलनाडु पुलिस स्थायी आदेश के अनुसार दिया गया है। बलवीर सिंह साल 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने हाल ही में अलग-अलग मामलों में पकड़े गए लोगों को कथित तौर पर प्रताड़ित किया। राजस्थान के रहने वाले अधिकारी 15 अक्टूबर 2022 को तिरुनेलवेली जिले में अम्बासमुद्रम पुलिस उपसंभाग में तैनात थे। वो आइआइटी बांबे के छात्र रह चुके हैं। आरोप है कि बलदेव सिंह का आरोपितों को प्रताडि़त करने का यह पुराना तरीका है। इस तरह से उन्होंने करीब 40 लोगों के दांख उखाड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *