हरियाणाः 54 IAS अफसरों के तबादले, 12 जिलों के DC बदले

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने पंचायती चुनावों की घोषणा से पहले 12 जिलों के डीसी, मंडल कमिश्नर, नगर निगम आयुक्त और एडीसी के तबादले कर दिए। कई बड़े विभागों के एमडी और सेक्रेटरी भी बदले हैं। ये आदेश मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आदेश जारी किए हैं।

हरियाणा सरकार ने भिवानी, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, अंबाला, सिरसा, रोहतक, यमुनानगर, पलवल के डीसी को बदला। साथ ही हिसार के एडीसी और नगर निगम आयुक्त का तबादल किया। हिसार की डीसी प्रियंका सोनी को अंबाला की डीसी, आईएएस यशपाल को रोहतक डीसी, पार्थ गुप्ता को सिरसा, मुनीष शर्मा को पलवल डीसी, विक्रम को फरीदाबाद, नरेश कुमार को भिवानी का डीसी नियुक्त किया गया। वही सरकार ने IAS रमेश चंद्र बिढान को गुरुग्राम मंडल आयुक्त नियुक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *