ये है UP की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह? PM, HM और CM से ले चुकी हैं अवॉर्ड

आज के आधुनिक युग में लड़कियां किसी से कम नहीं होतीं। साबित करने के लिए भारत में कई ऐसी लड़कियां हैं जो सबके लिए एक मिसाल बनी हुई हैं। हर साल एफएससी की परीक्षा होती है और परीक्षा में होने वाले सभी उम्मीदवारों में से सैंकड़ों लड़कियां होती हैं। यह लड़कियां अफसर बनने के लिए अपने खुद के दम पर जी जान लगाकर मेहनत करती है और अफसर बनती है। फिर अपनी कार्यशैली से लोगों को आवास कर देती है उन्ही होनहार महिला अफसरों में शामिल है उत्तरप्रदेश की लक्ष्मी सिंह। वह इस समय गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) की पुलिस कमिश्नर हैं।

साल 2000 बैच की आईपीएस लक्ष्मी सिंह तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में शुमार हैं। वह कई अहम केस को सुलझाकर उत्तर प्रदेश सरकार के लिए समय-समय पर संकट मोचक की भी भूमिका निभाती रही हैं। लक्ष्मी सिंह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग लखनऊ के ही लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज से हुई है। इसके बाद लखनऊ में ही स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनिरिंग एंड टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। जिसमें वह गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। इसके अलावा समाज शास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है।

IPS लक्ष्मी सिंह के पति राजेश्वर सिंह मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। वह भी IPS रह चुके हैं। साल 2022 की शुरुआत में हुए यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजेश्वर सिंह ने नौकरी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। लक्ष्मी सिंह को पीएम की तरफ से उनके अच्छे काम के लिए सिल्वर बेटन और होम मिनिस्ट्री की तरफ से 9 एमएम की पिस्टल इनाम के रूप में दी जा चुकी है। उन्हें यूपी सरकार ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस मेडल’ से भी नवाज चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *