राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समाजसेवी डॉ. अरविंद गोयल को किया सम्मानित

मुरादाबाद: कहते हैं समाज सेवा आदमी किसी से सीखता नहीं है बल्कि ईश्वरीय कर्म होता है। जिसके चलते मुरादाबाद जनपद में जनपद का नाम रोशन करने वाले डॉक्टर अरविंद कुमार ने जनपद को कई तरह से गौरव दिलाने का कार्य किया है। इसी कड़ी में बताया जा रहा है कि डॉ अरविंद कुमार को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन बुलाकर उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया गया। इस दौरान जनपद वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ अरविंद कुमार गोयल के अंदर एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब वह किसी को दान करते हैं तो अपनी नजरें नीचे कर लेते हैं। दान लेने वाले की आंखों की तरफ कभी नहीं देखते हैं।

डॉ अरविंद कुमार गोयल का यह मानना है कि हो सकता है जिसको मैदान दे रहा हूं उसकी झुकी आंखें मेरे अंदर गुरुर पैदा कर दे। यही आदत राजा हरिशचंद के अंदर भी थी। इसलिए राजा हरिश्चंद्र का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। एक दिन डॉक्टर अरविंद गोयल का भी नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा महादानी के रूप में। डॉ अरविंद कुमार गोयल को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी ने उनको राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित कर सम्मानित किया। डॉक्टर गोयल वास्तव में गरीबों बेसहारों मजदूरों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं है वह जिस प्रकार से उनकी मदद करते हैं वह काम ईश्वर के अलावा कोई दूसरा नहीं कर सकता। उन्होंने हमेशा दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझा है जनपद वासियों में डॉक्टर अरविंद को लेकर काफी गुरुर भी महसूस होता है कि उन्होंने जनपद का नाम भी रोशन नहीं किया बल्कि जनपद में गरीब बेसहारा मजलुमो के लिए एक मसीहा के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *