मध्य प्रदेश में 4 IAS अधिकारियों के तबादले

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने सोमवार देर शाम आदेश जारी किए।

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने सोमवार देर शाम आदेश जारी किए। जारी आदेश के अनुसार, शिवपुरी जिले की अपर कलेक्टर नीतू माथुर को ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सीईओ (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) नियुक्त किया गया है, जबकि अशोकनगर जिले के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी प्रथम कौशिक को गुना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया। इसी प्रकार सिंगरौली जिले के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी आकाश सिंह को उज्जैन जिले में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और उज्जैन जिले की अनुविभागीय राजस्व अधिकारी निधि सिंह को अशोकनजर जिले में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *