IAS में शामिल हुए जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारीः जितेंद्र सिंह
12 साल के लंबे अंतराल के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल किया गया है और अन्य आठ रिक्तियों को जल्द ही भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 साल के लंबे अंतराल के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।
सिंह ने कहा कि कार्मिक तथा प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के प्रतिनियुक्ति नियम में छूट दिए गए हैं ताकि भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के साथ-साथ केन्द्रीय सेवाओं के अधिकारियों को जम्मू और कश्मीर में पदस्थापन के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।