UP की सीनियर IAS अपर्णा यू के पति नोएडा से अरेस्ट, 3300 करोड़ के घोटाले का है मामला

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर है। शनिवार को नोएडा में आंध्र प्रदेश की सीआईडी ने छापेमारी की और IAS अपर्णा के पति को गिरफ्तार किया। उन पर 3300 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। बताया जा रहा है कि ये घोटाला अपर्णा के आंध्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान हुआ था। वह उस समय आंध्र प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट विभाग में तैनात थीं। अपर्णा ने पति को 3300 करोड़ का ठेका दिलाया था। अपर्णा के पति ने फर्जी दस्तावेज के सहारे ठेका लिया था। जिस विभाग में पति ने घोटाला किया अपर्णा वहीं तैनात थीं। जांच हुई तो उनके पति शामिल पाए गए। उन पर भ्रष्टाचार का यूपी में भी CBI केस चल रहा है। अपर्णा यू इस वक्त उत्तर प्रदेश में एनएचएम की मिशन निदेशक हैं। वह उत्तर प्रदेश में तमाम महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं।
वर्तमान में यूपी कैडर की सीनियर IAS अफसर अपर्णा यू उत्तर प्रदेश में एनएचम की मिशन निदेशक हैं। बताया जा रहा है कि अपर्णा के आंध्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान घोटाला हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर्णा अंदर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर गईं थीं। अपर्णा आंध्र प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट में तैनात थीं। प्रतिनियुक्ति के दौरान आंध्र प्रदेश में अपर्णा ने पति को 3300 करोड़ का ठेका दिलाया था। जांच हुई तो पता चला कि अपर्णा के पति ने फर्जी दस्तावेज के सहारे ठेका लिया था। जिसके चलते अपर्णा के पति जीबीएस भास्कर को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।