Success Story: कभी थे मैकेनिकल इंजीनियर..पास की यूपीएससी की परीक्षा, अब बनें UP पुलिस के DGP

IPS RK Vishwakarma: 1988 बैच के आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश पुलिस का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। उन्होंने कार्यवाहक डीजपी देवेंद्र सिंह चौहान की जगह ली है। IPS राजकुमार विश्वकर्मा की कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विश्वकर्मा के आईपीएस बनने की यात्रा भी काफी दिलचस्प है। वह पहले एक मैकेनिकल इंजीनियर थे। उन्होंने टाटा की माल ढोहने वाली गाड़ी TATA 407 डिजाइन की है। आरेक विश्वकर्मा ने रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। इसके साथ ही IPS राजकुमार विश्वकर्मा ने दिल्ली आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री भी ली है। दिल्ली IIT से ही उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पीएचडी भी की है।
IPS राजकुमार विश्वकर्मा ने इंजीनियरिंग अपनी पढ़ाई पूरी करने और नौकरी करने के बाद सिविल सर्विसेज की परीक्षा देने का सोचा। सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर वह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी बने। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आरके विश्वकर्मा ने ढ़ाई सालों तक टाटा कंपनी में काम किया। टाटा में काम करते हुए उन्होंने टाटा मोटर्स के लिए टाटा के प्रसिद्ध हैवी-ड्यूटी वाहन टाटा 407 के डिजाइन का काम किया है। IPS राजकुमार विश्वकर्मा ने काफी सालों तक पुलिसिंग में रहे हैं। उन्हें विदेशी पुलिस के साथ भी काम करने का अच्छा-खासा अनुभव है। राजकुमार विश्वकर्मा ने जापान पुलिस ट्रेनिंग, इजराइल पुलिस, निवार पुलिस के साथ भी काम किया है। वहीं वह बोस्निया में ओवर फंक्शनिंग ऑफ इंटरनेशनल पुलिस के बारे में भी अच्छा नॉलेज रखते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस का कार्यवाहक डीजीपी बनने के बाद आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा एक्शन मोड़ में आ गए है। चार्ज लेने के बाद डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने कहा कि एक कंप्यूटर डेटाबेस क्लाउड पर बनाएंगे। इसमे सभी माफियाओं और अपराधियों का पूरा प्रोफाइल होगा। उन सभी के खोपड़ी में कितने बाल हैं, इनके रिश्तेदार कौन हैं, बैंक अकाउंट, फाइनेंसर, इनको शरण देने वाले और इनकी संपत्ति सभी जानकारी होगी। जहां तक माफिया और अपराधियों का सवाल है जैसी सरकार की प्राथमिकता है जो भी अपराधी बचे हैं उनको जेल भेजा जाएगा। कानून की ताकत का प्रयोग कर उनको दुरुस्त किया जाएगा। डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने कहा कि, जैसे अब तक अपराधियों, माफियाओं को औकात में रखा गया है हम भी उनको औकात में और दुरुस्त करके रखेंगे।