सीएम योगी का भरोसेमंद अधिकारी, 2019 में हुए थे रिटायर
ईमानदारी की अपनी एक अलग जगह होती है… इंसान अपने नाम से नहीं काम से जाना जाता है… हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के उस अधिकारी की जो सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारियों में से एक हैं

ईमानदारी की अपनी एक अलग जगह होती है… इंसान अपने नाम से नहीं काम से जाना जाता है… हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के उस अधिकारी की जो सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारियों में से एक हैं… सीएम योगी इन पर एक-दो बार नहीं बल्कि चार बार विश्वास जता चुके हैं… और हर बार ये अधिकारी सीएम योगी के विश्वास पर खरे उतरे हैं… इसका सबसे बड़ा उदाहरण 30 जून 2019 को रिटायर हुए आईएएस डॉ.अरुणवीर सिंह हैं… अरुणवीर सिंह यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ थे… अब सरकार ने एक बार फिर उन्हें इसी पद पर एक वर्ष के लिए पुनर्नियुक्ति दी है
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के लिए फिर नियुक्ति कर दी है। डॉ.अरुणवीर सिंह 30 जून 2019 को सेवानिवृत्त हो गए थे। जेवर एयरपोर्ट की स्थापना से जुड़े कामकाज को पूरा करवाने के लिए उनके कामकाज को अपरिहार्य मानते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें पुनः एक वर्ष के लिए नियुक्ति दी थी। अब चौथी बार उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने उन पर अब एक बार विश्वास जताते हुए 15 जुलाई 2023 तक के लिए चौथी बार नियुक्ति दी है।
डॉ.अरुणवीर सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा के प्रशासनिक अफसर थे। वर्ष 2006 में प्रोन्नत होकर आईएएस बने। करीब 4 वर्षों से यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम शुरू करने के लिए सरकारी कम्पनी नियाल बनी तो उसके भी सीईओ बनाए गए। अरुणवीर सिंह की गिनती उन चुनिंदा अफसरों में है, जो ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 1959 में जन्मे अरुणवीर सिंह 30 जून 2019 को 60 वर्ष की आयु पूरी करके रिटायर हो गए थे, लेकिन उनके काम और ईमानदारी को देखते हुए यूपी सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया।